Saturday, February 28, 2015

गुंझिया

गुंझिया 

सामग्री 
 * कवरिंग 
१. मैदा - १/२ किलो 
२. मोईन - १/२ पाव 
* फिलिंग 
१. बादाम - १०० ग्राम 
२. काजू  - १०० ग्राम 
३. किशमिश - १०० ग्राम 
४. भुना हुआ मावा - १/२  किलो 
५. बुरा - १ पाव 
७. गोला का बुरादा - ५० ग्राम 

विधि 

१. मैदा और मोईन  को मिला कर गूंद  लें। १५ मिनट के लिए ढक कर रख दें।  अब इतने फिलिंग का मटेरियल रेडी कर लें।  
२.  गुंझियां के अंदर भरने के लिए बादाम, काजू को बारीक - बारीक काट लें और भुने हुए मावे और गोले में मिला लें।  
३. गुंदे  हुए मैदे को रोटी के आकर में बेल कर गुंझिया बनाने के साँचे में रख दें और उसमे फिलिंग  की सामग्री भर दें और साँचे को दबा दें तो गुंझिया का आकर आ जायेगा।  
 ४. तैयार की हुई गुंझिया को तेज़  आंच पर तल  लें।